फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की गोली लगने से मौत: युवती के होश में आने का इंतजार, खुलेंगे कई राज, हत्या या आत्महत्या से हटेगा पर्दा

Sun, 12 Jan 2025 10:47 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

श्याम नगर में किराये के मकान में बंद कमरे में सिपाही का शव लहूलुहान अवस्था में मिला था और युवती गंभीर घायल मिली थी। इस मामले में मृतक सिपाही के परिजनों ने युवती पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मृतक सिपाही कुलदीप भाटी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला श्याम नगर में किराये के मकान में रहने वाले सिपाही कुलदीप भाटी की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस गंभीर रूप से घायल युवती के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है। युवती के होश में आने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर विवेचना को आगे बढ़ाएगी। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि श्याम नगर में किराये के मकान में बंद कमरे में सिपाही का शव लहूलुहान अवस्था में मिला था और युवती गंभीर घायल मिली थी। इस मामले में मृतक सिपाही के परिजनों ने युवती पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल युवती का दिल्ली में उपचार चल रहा है। 

युवती जैसे ही होश में आएगी, तब पुलिस उससे पूछताछ करेगी। पूछताछ में पता चलेगा कि कमरे में युवती के साथ ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद वह घायल अवस्था में मिली। युवती पर मृतक सिपाही के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पूछताछ में पता चलेगा कि सिपाही की हत्या हुई या आत्महत्या।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें