फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: टूर पर ताजमहल ले जाकर स्कूल प्रबंधक ने छात्रा से की छेड़खानी

Mon, 17 Nov 2025 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक निजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली अनुसूचित जाति की 14 वर्षीय छात्रा से स्कूल के प्रबंधक ने छेड़खानी की। आरोप है कि लौटने के बाद स्कूल में दोबारा प्रबंधक ने हाथ पकड़कर खींचा और छेड़खानी की। छात्रा की मां की ओर से प्रबंधक के खिलाफ जवां थाने में तहरीर दी है। पुलिस अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी बेटी 15 नवंबर की सुबह करीब छह बजे स्कूल की ओर से आगरा गए टूर में शामिल थी। इस टूर में स्कूल की करीब 90 छात्राएं और स्कूल का पूरा स्टाफ शामिल था। आगरा में सभी ताजमहल देखने पहुंचे। ताजमहल में स्कूल प्रबंधक ने उनकी बेटी को एकांत में बुलाकर जबरन अपने साथ फोटो खिंचवाया। उनकी बेटी से प्रेम का इजहार करते हुए छेड़खानी की।
उनकी बेटी ने विरोध किया तो जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गालियां और जान से मारने की धमकी दी। वहां से लौटने के बाद स्कूल में प्रबंधक ने हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। यह बात बेटी ने शिक्षिका को बताई तो उन्होंने भी किसी को यह बात न बताने के लिए कहा। एसओ जवां योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर आई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस घटना के संबंध में जवां थाने में तहरीर पहुंची है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। यह घटना आगरा की बताई जा रही है, इसलिए विधिक पहलू पर उच्चाधिकारियों से विचार-विमश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सर्वम सिंह, सीओ तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें