फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलता मौसम बना रहा बीमार, वायरल फीवर, सर्दी जुकाम से के पीड़ितों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
ओपीडी में नंबर लगाने के लिए कतार में खड़े मरीजों के परिजन। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

मौसम में हो रहा बदलाव और तापमान में लगातार परिवर्तन और उतार चढ़ाव लोगों को बीमार बना रहा है। इन दिनों वायरल फीवर के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। बच्चे हो या बुजुर्ग सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार सभी को परेशान किए हुए है। खुजली भी लोगों को परेशान कर रही है, लिहाजा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पिछले चार दिनों से सात से आठ सौ की संख्या में नए मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि पुराने मरीज भी तीन से चार सौ की संख्या में आ रहे हैं।
गौरतलब हो कि एक तरफ कोरोना वायरस की दहशत है तो दूसरी तरफ मौसम में हो रहे परिवर्तन ने मरीजों की संख्या में इजाफा कर दिया है। वायरल फीवर के मरीज काफी अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं, हालात ये हैं कि स्वास्थ्य केंद्र पर अलग से फीवर डेस्क बनाई गई है। उसके बाद सर्दी, खंासी जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक है, कोरोना वायरस की दहशत के बीच काफी लोग तो जरा सा सर्दी जुकाम होने पर ही अस्पताल में पहुंच रहे हैं और डॉक्टरों से अपना उपचार करा रहे हैं। बदलते मौसम में चर्म रोग भी बढ़ रहे हैं, लिहाजा काफी संख्या में दाद,खाज और खुजली से परेशान मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। सीएचसी पर दवा और पर्चा काउंटर्स के अलावा चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लग रही हैं। इधर, इसी तरह का हाल निजी अस्पतालों का है। निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या काफी अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बदलते मौसम की वजह से मरीजों की संख्या स्वास्थ्य केंद्र पर काफी अधिक बढ़ गई है। सामान्य दिनों में तीन से चार सौ मरीज रोजाना आते थे, लेकिन अब सात से आठ सौ की संख्या में आ रहे हैं। सभी का उपचार उचित प्रकार से की जा रही है। बदलते मौसम में लोगों को अपने रहन सहन और खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। - डॉ. दानवीर सिंह, सीएचसी प्रभारी, सादाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें