फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विनय की हत्या में पुलिस की पकड़ से दूर हमलावर

Tue, 18 Nov 2025 02:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
14 नवंबर को गांव मढ़ौली में पिटाई से एक बराती की मौत और 12 लोगों के घायल होने की घटना में हमलावर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस लगातार दबिश देने और जल्द आरोपियों के पकड़े जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत नहल के मजरा जगतपुर निवासी रंजीत सिंह की बेटी निशा की बरात आगरा के रामबाग क्षेत्र से आई थी। बरात चढ़त के बाद बाइक से पर स्टंट करने और एक बराती युवक के कपड़े उतारकर वीडियो बनाने की घटना को लेकर झगड़ा हुआ था।


इसके बाद घरातियों में शामिल कुछ युवकों ने बरातियों पर हमला कर दिया था। इसमें दूल्हा राहुल के चचेरे भाई विनय की मौत हो गई थी। करीब 12 लोग घायल हुए थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी पुष्पेंद्र को पकड़ लिया था, लेकिन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन




वहीं घायल दूल्हे के भाई योगेंद्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है। उसका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें