फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेताओं का ग्रामीणों ने किया स्वागत

Sat, 06 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। क्षेत्र के ग्राम जारऊ एवं अभयपुरा में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय एवं नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय तथा बसपा नेता सतेन्द्र शर्मा का ग्रामीणों ने फूलमालाएं एवं चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर रामवीर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होकर रह गयी है। चारो ओर भ्रष्टाचार का आलम है और अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह जिला पंचायत के माध्यम से गांवो का विकास कराने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। ग्राम जारऊ में बसपा नेताओं को नूनू पंडित एवं पुष्पेन्द्र शर्मा, संजय उपाध्याय ने चांदी का मुकुट पहनाया। इस मौके पर पूर्व प्रधान रहमत अली, नवीन उपाध्याय, फरीद खान, रनवीर सिंह, वीरपाल सिंह, छत्रपाल, हाकिम सिंह, ऋषि पचौरी, अशोक दीक्षित, उदयवीर सिंह शर्मा, सोनू दीक्षित आदि थे। ग्राम अभयपुरा में मेघश्याम सारस्वत राजकुमार सारस्वत, छत्रपाल चौधरी, राजन प्रसाद, रनवीर सिंह, श्याम सिंह, हुब्बलाल सारस्वत, जगदीश ठाकुर, ओमप्रकाश, अशोक, सोनू, सतपाल शर्मा, राजेश कुमार, अनिल, देवीराम आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें