हाथरस। नगला कुंवर जी में चल रहे सेठ पीसी बागला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा इकाई द्वितीय के सात दिवसीय विशेष शिविर में पांचवे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने घर घर जाकर स्वास्थ्य शिक्षा अभियान चलाया। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और गर्भवती महिलाओं के टीके लगवाए। स्वास्थ्य सेवा शिविर सीएचसी की एएनएम सुनीता शर्मा, डॉ. सौरभ सिंह के निर्देशन में लगाया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी आशा कार्यकत्री मनोरमा, सुधा, रेनू, गीता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्य अतिथि डॉ. पीके शर्मा, विशिष्ट अतिथि जेपी शर्मा व प्राध्यापक डॉ. देवदत्त सिंह ने छात्र छात्राओं को एनएसएस के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. साहब सिंह ने किया। शाम को संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें हारमोनियम, तबला के माध्यम से लघु नाटक, कहानी, कविताओं का मंचन किया गया। इस मौके पर डॉ. केएन त्रिपाठी, डॉ. श्वेता वार्ष्णेय, डॉ. दीप्ती वर्मा, डॉ. प्रवीन कुमार, अजीत सिंह, चिंटू कुमार, अनिल सिंह, दिनेश कुमार, सुनील कुमार, देशराज पौनिया, कुलदीप, विष्णु, आशीष, पूनम, अनु पौरूष, कुमकुम, तनु, अनु, भावना, मोनिका, सुषमा सिंह, प्रीति, आरती, दिया आदि का सहयोग सराहनीय रहा।