फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अवैध शराब की बिक्री पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन

Sun, 02 Mar 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अवैध शराब के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।   संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गांव नगला मान सहाय के काफी ग्रामीण एकत्रित होकर शनिवार को सादाबाद कोतवाली पहुंच गए। यहां इन ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर गांव में शराब की अवैध बिक्री को बंद किए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन




तहरीर में ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति गांव में शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। कई लोग उसका इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं। इन लोगों से जब शराब को अवैध रूप से गांव में बेचने से कई बार मना किया है, लेकिन यह लोग लगातार अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।



युवा किशोर भी शराब के नशे के आदी होते जा रहे हैं। शराब का अवैध धंधा कर रहे इन लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। महिलाओं ने बताया कि दिन हो या रात, गांव में जमकर अवैध शराब बेची जा रही है। मौके पर नीलम, पिंकी, नारायण सिंह, प्रेमचंद्र, ऊषा, विजयपाल, अजीत सिंह, रंजीत सहित अन्य काफी लोग थे।
विज्ञापन






पति को झूठे केस में फंसाना चाहते हैं लोग
सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी है। महिला ने बताया कि वह परचून की दुकान चलाती है। उसके पति शिक्षामित्र हैं। उसकी दुकान पर कुछ शराबी किस्म के लोग इकट्ठे हो जाते हैं, जो कि उस पर फब्तियां कसते हैं। एक व्यक्ति आए-दिन गलत हरकत करता है। उसने अपने पति को बताया तो इन लोगों ने पति को पीटा। 28 फरवरी को उसकी दुकान को तोड़ दिया। उसके पति को गांव के यह लोग अवैध शराब बेचने की झूठी अफवाह फैलाकर झूठे केस में फंसाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें