फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छात्रा को शिक्षक के साथ देखकर भड़के ग्रामीण, हुआ हंगामा, दोनों के साथ हुआ यह

Mon, 01 Sep 2025 10:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

छात्रा दूसरे स्कूल में पढ़ती है, जबकि अध्यापक की तैनाती किसी अन्य गांव के प्राइमरी स्कूल में है। ग्रामीणों को दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उनकी शिक्षक से नोकझोंक होने लगी, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। 
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ रोड स्थित एक गांव में 1 सितंबर की सुबह शिक्षक के साथ छात्रा को देखकर ग्रामीण भड़क गए। यहां हंगामा हो गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन तब तक छात्रा तो वहां से चली गई, लेकिन पुलिस शिक्षक को अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ के बाद शिक्षक को भी पुलिस ने छोड़ दिया। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव में प्राइमरी स्कूल का अध्यापक 15 वर्षीय छात्रा के साथ एकांत में बैठकर बातचीत कर रहा था। छात्रा और अध्यापक एक ही गांव के रहने वाले हैं। छात्रा दूसरे स्कूल में पढ़ती है, जबकि अध्यापक की तैनाती किसी अन्य गांव के प्राइमरी स्कूल में है। ग्रामीणों को दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उनकी शिक्षक से नोकझोंक होने लगी, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। 

जब ग्रामीणों ने छात्रा से पूछताछ की, तो वह गलत पता बताने लगी और अध्यापक को अंकल बताने लगी। इसके बाद दोनों से ग्रामीणों ने अलग-अलग पूछताछ की तो पूरी स्थिति स्पष्ट हुई। पुलिस शिक्षक को अपने साथ थाने ले गई। यहां उसके कुछ साथी भी पहुंच गए। सीओ योगेंद्रकृष्ण नारायण ने बताया कि मौके पर छात्रा नहीं मिली। शिक्षक से ग्रामीणों की कहासुनी हो गई थी। उनको थाने लाया गया था। पूछताछ के बाद उनको जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें