फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अंडौली-सकरा मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कानऊ में आयोजित कार्यक्रम में सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों को शांत करते पुलिस कर्मी। स - फोटो : Samvad
विज्ञापन
ब्लॉक के अडौली से गांव कानऊ बाया सकरा के लिए जाने वाली सड़क के जर्जर होने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को हंगामा कर दिया। सड़क की मरम्मत व निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सामने शोरशराबा करना शुरू कर दिया। भाजपाई विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान गांव में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करने गए थे।
विज्ञापन




यात्रा के दौरान ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्रपाल सिंह, मंडलाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रानू जादौन के प्रतिनिधि पति ठाकुर कृष्ण कुमार रिंकू भैया के मंच पर बैठतेहही कानऊ निवासी युवक के द्वारा अंडौली कानऊ सकरा मार्ग की स्थिति जर्जर होने का मुद्दा उठाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क का निर्माण क्यों नहीं कराया जा रहा है। सड़क पर निकलना दुश्वार होता जा रहा है।



इससे कानऊ, कमसारा, भूपालगढी, अंडौली, नगला मढ़ी के हजारों लोग परेशान हैं। यहां आए दिन हादसे होते रहते है। दो माह पहले इसी जर्जर सड़क पर एक महिला की बाइक से गिरकर मौत हो चुकी है। इस दौरान भाजपाइयों के साथ चल रहे दो पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आक्रोश देख भाजपाई जल्द ही सड़क निर्माण कराए जाने के लिए आश्वासन देने लगे। आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें