फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: करंट से मजदूर की मौत पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Wed, 30 Sep 2026 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अचेत अवस्था में चालक राज का उपचार करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस के गांव भरतपुर में मंगलवार दोपहर एक दुखद घटना हुई। धान की कटाई कर रही कृषि यंत्र हार्वेस्ट कम्पास मशीन हाइटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गई। इससे मशीन चालक 16 वर्षीय राज की करंट लगने से मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंबुलेंस न होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

राज पुत्र नीरज मैनपुरी के लालूपुरा भौगांव का निवासी था। वह हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव भरतपुर में मजदूरी पर हार्वेस्ट कम्पास मशीन चला रहा था। दोपहर करीब 3:30 बजे धान की कटाई के दौरान मशीन का ऊपरी सिरा हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट लगने से राज अचेत हो गया। ग्रामीण और साथी मजदूर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन ले गए। वहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय हाथरस में चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उपचार में कमी और एम्बुलेंस न मिलने पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस न मिलने में देरी को लेकर भी नाराजगी जताई। हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस को दी। सलेमपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनु यादव दो कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक घायल ड्राइवर को जिला चिकित्सालय ले जाया जा चुका था। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें