फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तमंचा लहराते हुए नाचते युवक का वीडियो वायरल, गिरफ्तार

Tue, 11 Apr 2023 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस मेें इन दिनों शस्त्र प्रदर्शन के वायरल वीडियो रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं। एक दुल्हन और सट्टा किंग चतुरा के बेटे का हथियार लहराते वीडियो सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
हाथ में तमंचा लेकर अपने साथियों के साथ डांस करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथ में तमंचा लहराते हुए नाचते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो थाना सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


हाथरस मेें इन दिनों शस्त्र प्रदर्शन के वायरल वीडियो रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं। दो दिन पहले एक दुल्हन का वीडियो सामने आया था। इसमें वह खुद हर्ष फायरिंग कर रही थी। रविवार को शहर के सट्टा किंग चतुरा के बेटे का तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक युवक तमंचा लहराते हुए नाचता हुआ दिख रहा है।

कुछ अन्य युवक भी नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो थाना सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में हिमांशू वर्मा उर्फ डीके सोनी पुत्र सतीश वर्मा निवासी तरफरा रोड शिव कॉलोनी थाना सदर कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें