संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली सदर इलाके की महिला को ऋण दिलाने के नाम पर शातिर ने ऑनलाइन ठगी का शिकार बना दिया। महिला के पति ने साइबर सेल में तहरीर देकर रुपये वापस दिलाए जाने की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
तुलसी शर्मा की पत्नी ममता शर्मा का एक खाता उज्जीवन बैंक शाखा आगरा रोड हाथरस में है। उन्होंने 73000 रुपये के लोन के लिए बैंक में आवेदन किया। तीन सितंबर को पत्नी के बैंक खाते में 70062 रुपये आए। उन्होंने गूगल से बैंक का नंबर निकाल कर कॉल किया।
फोन अटेंड करने वाले उज्जीवन बैंक के कर्मचारी ने मोबाइल में दो एप उज्जीवन क्वीक सपोर्ट व उसमें टीम वर्कर क्वीक सपोर्ट और उज्जीवन नेट बैंकिंग डाउन लोड कराए। बीच में फोन कट जाने पर मोबाइल नंबर 9719374119 से 6296979546 नंबर पर बात की।
एटीएम को स्कैन कराया व ओटीपी आदि की जानकारी ली। इसी बीच ममता शर्मा के उज्जीवन बैंक के खाते से पांच ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के मैसेज आए, जिनमें क्रमश: 5082 रुपये, 20328 रुपये, 20328 रुपये, 4066 रुपये व 19 रुपये सहित कुल 49823 रुपये की कटौती की गई। 19 रुपये को छोड़कर शेष चार का भुगतान पायू पेमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अकाउंट में किया गया। महिला ने इसकी शिकायत कीहै।