बदमाशों के पास से लूटे हुए 32000 रुपये, एक टैबलेट सैमसंग, घटना में प्रयुक्त एक बाइक, दो तमंचा 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर, दो मोबाइल फोन, एक बैग (अधजला) बरामद किया है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव नयाबांस के निकट लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से लूटे हुए रुपयों के अलावा लूट में प्रयोग की गई बाइक व अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
दो सितंबर को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नयाबांस के निकट आशीर्वाद माइक्रो फाइनांस में कैश कलेक्शन एजेंट मनीष चौधरी पुत्र वीरेंद्र सिंह मूल निवासी गांव पोहप सिंह का पुरा थाना बसेडी जिला धोलपुर राजस्थान से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सर्विलांस सेल की टेक्निकल एड, धरातलीय साक्ष्य आदि के माध्यम से मुखबिरान की सूचना पर 48 घंटे के अंदर लूट का पर्दाफाश कर दिया। घटना में शामिल तीन शातिर लुटेरों यतेंद्र कुमार शर्मा पुत्र देवेंद्र शर्मा और राजेश कुमार पुत्र नाहर सिंह निवासी लाडपुर थाना हाथरस जंक्शन सहित अतुल कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी खेड़ा चतुर्भूज हाथरस जंक्शन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उसके निशादेही पर लूटे हुए 32000 रुपये, एक टैबलेट सैमसंग, घटना में प्रयुक्त एक बाइक, दो तमंचा 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर, दो मोबाइल फोन, एक बैग (अधजला) बरामद किया है। अभियुक्त अतुल कुमार ने बताया गया कि वह तीनों दोस्त हैं और अपने शौक मौज के लिए उनको पैसों की जरूरत थी। अभियुक्त अतुल के घर पर कैश कलेक्शन का कार्य होता था, इसलिए एजेंट के आने-जाने की पूरी जानकारी थी और रेकी कर पूरी योजना बनाई।