फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिटिया प्रकरण में फैसला 2 मार्च को, अलीगढ़ से हाथरस ले जाया जाएगा चारों आरोपियों को

Wed, 01 Mar 2023 10:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के बिटिया प्रकरण का फैसला 2 मार्च को आएगा। इसे देखते हुए चारों आरोपियों को हाथरस पेशी पर ले जाए जाने की तैयारी है। इन सभी को कड़ी सुरक्षा में पीआई वैन में ले जाने की तैयारी है। वहीं हाथरस के बॉर्डर मडराक व इगलास पर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहां रात से ही चेकिंग बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
हाथरस कांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को फैसले की तारीख नियत है। इस घटना के चारों आरोपी अलीगढ़ कारागार में निरुद्ध हैं, जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच यहां से हाथरस दीवानी ले जाने की तैयारी है। साथ में जिले की हाथरस सीमा के मडराक व इगलास बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जा रहे हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि इस घटना के चार आरोपी संदीप, रवि, लवकुश व रामू जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्ध हैं। उन्हें फैसले की तारीख पर बृहस्पतिवार को हाथरस पेशी पर ले जाए जाने की तैयारी है। इन सभी को कड़ी सुरक्षा में पीआई वैन में ले जाने की तैयारी है। वहीं हाथरस के बॉर्डर मडराक व इगलास पर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहां रात से ही चेकिंग बढ़ा दी गई है। 

इधर, इस मामले में आईजी रेंज दीपक कुमार के स्तर से एसपी हाथरस को पहले से ही पुख्ता सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया रिपोर्ट के आधार पर सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं और फोर्स भी दी गई है। आईजी के अनुसार इस मामले में सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें