फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, तीन आरोपियों को भेजा जा चुका है जेल

Fri, 14 Jun 2024 05:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

25-26 मई को वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 15 मोटरसाइकिल बरामद की गई थीं। उस समय अभियुक्त करन उर्फ करना मौके से भाग गया था। उसी करन को अब गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
वाहन चोर आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली सादाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम करन उर्फ करना पुत्र दानवीर सिंह निवासी ऊघई बताया है। कोतवाली पुलिस ने 25-26 मई को वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 15 मोटरसाइकिल बरामद की गई थीं। उस समय अभियुक्त करन उर्फ करना मौके से भाग गया था। करन के विरुद्ध थाना चंदपा और सादाबाद में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल पदम सिंह थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें