फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस के वाहन स्वामी अलीगढ़ में करा सकेंगे फिटनेस

Tue, 05 May 2026 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले के वाहन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें अपने वाहनों की फिटनेस कराने के लिए दूर टूंडला तक नहीं जाना पड़ेगा। अलीगढ़ में वाहनों की फिटनेस सेंटर शुरू होने के बाद हाथरस के लोगों को बड़ी सुविधा मिल गई है।
विज्ञापन




अब वाहन स्वामी अपने निजी और वाणिज्यिक वाहनों की फिटनेस जांच के लिए अलीगढ़ स्थित सेंटर का उपयोग कर सकेंगे, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। पहले फिटनेस के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे वाहन मालिकों को परेशानी उठानी पड़ती थी। हालांकि, अभी भी वाहन स्वामियों को हाथरस में अपने जिले में ही फिटनेस सेंटर शुरू होने का इंतजार है।



स्थानीय स्तर पर सेंटर शुरू होने से वाहन स्वामियों को और अधिक सुविधा मिल सकेगी। परिवहन विभाग के आरआई राहुल शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ में सेंटर शुरू होने से आसपास के जिलों के वाहन स्वामियों को राहत मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में हाथरस में भी फिटनेस सेंटर शुरू किया जाएगा, जिससे जिले के लोगों को और अधिक सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें