शहर के जलेसर रोड स्थित गंदे नाले में एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार महिला सहित 10 लोग घायल हो गए। यह सभी शादी समारोह से लौट रहे थे।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जाफराबाद में सोमवार को एक शादी समारोह था। इसमें शामिल होकर कुछ लोग मैजिक वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। तभी वाहन अनियंत्रित होकर जलेसर रोड स्थित गंदे नाले में जा गिरा। हादसे में जितेंद्र पुत्र सत्यप्रकाश निवासी मुरसान रोड सादाबाद, अजीत पुत्र राजू निवासी रसीदपुर सादाबाद, दीपक पुत्र मोहनलाल निवासी जाफराबाद थाना हाथरस जंक्शन, राजकुमारी पत्नी मोहनलाल निवासी जाफराबाद, प्रिंस पुत्र राकेश निवासी रसीदपुर, सत्यप्रकाश पुत्र रामदास निवासी मुरसान रोड, मनदीप पुत्र मनोज निवासी रसीदपुर, अजय पुत्र रतन निवासी रसीदपुर, संदीप पुत्र विनोद व हरी सिंह निवासीगण मुरसान रोड सादाबाद घायल हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को नाले से बाहर निकलवाया। घायलों को तुरंत ही एंबुलेंस से इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में भिजवाया।