ड्यूटी से लौट रहे एक बिजली कर्मचारी को कुछ लोगों ने पीटा, जिससे कर्मी के दांत टूट गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रहना निवासी राजकुमार पुत्र सामरे सिंह जाटव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि सात जुलाई की रात को वह अलीगढ़ बिजलीघर से ड्यूटी कर वापस अपने घर आ रहे थे। जैसे ही अलीगढ़ रोड स्थित चौपाल सागर से गल्लपुरा मार्ग पर पहुंचे। तभी धर्मेेंद्र पुत्र सोरन सिंह के साथ गांव रहना के दो अन्य लोग आए और उउनकी बाइक को रुकवाकर उनको पीटना शुरू कर दिया। इन लोगों के हाथों में लोहे की सरिया भी थीं, जिससे इन्होंने उनके हेलमेट को भी तोड़ दिया। सरिया से उन्हें जमकर पीटा, जिससे उनके मुंह पर गंभीर चोट आईं और दांत टूट गए।