शौच करने सड़क पार कर जा रहे ग्रामीण को वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। परिवार में मातम छा गया।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना गंभीर पट्टी निवासी गीतम सिंह (50) पुत्र रामजीलाल 20 जून की सुबह शौच के लिए जा रहे थे। तभी कस्बा चंदपा के निकट सड़क पार करते समय हाथरस की ओर से आते तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चार बच्चे हैं। परिजन और ग्रामीण भी पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।