फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फूलदान, विदेशी झूमर और एंटीक घड़ियों से सजा रहे घर

विज्ञापन
शहर के एक शोरूम पर सजावट का सामान पसंद करती महिला। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
दिवाली से पहले लोग अपने घरों को सजाने-संवारने में जुट गए हैं। इसके लिए डिजाइनर देसी और विदेशी उत्पादों की मांग हो रही है। लोग डिजाइनर फूलदान, ताइवानी झूमर के साथ हैंगिंग लाइट पसंद कर रहे हैं। एंटीक डिजाइनों में अब बैटरी वाली दीवार घड़ियां पंसद की जा रही है, इनकी कीमत 10 हजार रुपये से भी ऊपर है।
विज्ञापन

शहर में घर सजाने वाले उत्पादों की दुकानें लगातार खुलती जा रहीं हैं। इन दुकानों पर घरों को सजाने वाले विशेष उत्पाद उपलब्ध हैं। इसमें लकड़ी के साथ पीतल, धातु व फाइबर के फूलदानों की खूब बिक्री हो रही है। इसके साथ ही अब लोग प्लास्टिक या मिट्टी के गमलों की बजाय फाइबर के गमले प्रयोग में ला रहे हैं। खूबसूरत डिजाइन व लाइट वाले आईने भी लगाए जा रहे हैं। वाल पेंटिंग की भी मांग हो रही है। बेहतरीन डिजाइन वाली घड़ियों का प्रयोग सजावट के लिए किया जा रहा है।

नये घर के लिए बाजार में बहुत सारे उत्पाद हैं। जब तक घर में कुछ अलग सजावटी उत्पाद न लगाए जाएं, तब तक सजावट अधूरी लगती है। एंटीक और डिजाइनर उत्पादों को खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभिनव यादव, सजावटी सामान के विक्रेता।


बाजार में सजावट से संबंधित बहुत अच्छे उत्पाद हैं। चादर पर्दों के अलावा इस समय पैरदान, कालीन आदि तमाम चीजों की बिक्री हो रही है। लोग रंग और डिजाइन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन

भरत सपरिया, सजावटी सामान के विक्रेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें