एक जुलाई से वन महोत्सव की शुरुआत हो गई। सात जुलाई तक चलने वाले इस वन महोत्सव में इस बार एक पेड़ मां के नाम स्लोगन से प्रचार-प्रसार शुरू किया गया है। लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक किया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन वन विभाग के सिकंदराराऊ क्षेत्र के न्यायालय परिसर में न्यायाधीश अभिषेक चौधरी ने पौधरोपण किया। जिसमें उन्होंने बरगद का पौधा लगाया। कई अन्य जगहों पर भी पौधरोपण के लिए वन विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।