कोतवाली सदर क्षेत्र के नवीपुर कलां स्थित एक घर में बीती रविवार रात चोर घुस गया। चोर ने वहां से नकदी व आभूषण चोरी कर लिए।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीपुर कला निवासी राकेश सिंह अखबार वितरण का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे। तभी मोहल्ले का ही युवक मकान में घुस आया और कमरे में रखें नकदी व गहने चोरी कर लिए। सोमवार सुबह जब सभी छत से नीचे आए तो घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा देख होश उड़ गए। कमरे में रखे नकदी और गहने गायब थे। पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई।