फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तीन कोरोना संक्रमित मिले, फिर भी नहीं हो रहा टीकाकरण

Sun, 26 Mar 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। हाथरस में भी तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। तीनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
कोरोना रोधी टीका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में तीन महिलाओं के कोरोना संक्रमित मिलने के बावजूद टीकाकरण शुरू नहीं हो सका है। जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में भी टीका उपलब्ध नहीं है। हालांकि, संक्रमित के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। मरीजों को भर्ती करने के लिए पांच अस्पतालों को तैयार किया जा रहा है। लोगों को कोविड प्रोटोकाल के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। हाथरस में भी तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। तीनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए जिले में पांच अस्पतालों को तैयार किया जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांटों को दुरुस्त किया जा रहा है। लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वेंटीलेटर और ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन


वैक्सीन खत्म होने के कारण टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। निजी अस्पतालों में भी कोरोनारोधी टीका उपलब्ध नहीं है। वैक्सीन की खेप मिलते ही टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. विजेंद्र सिंह, एसीएमओ, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें