फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र: मोबाइल की टॉर्च दिखाकर हो रहा टीकाकरण, मरीज कर रहे कागज के फट्टे से हवा

Sun, 02 Jun 2024 02:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी के लेबर रूम में यह कार्य मोबाइल की टॉर्च दिखा कर किया जा रहा था। रूम में अंधेरा छाया हुआ था। नवजात व प्रसूताओं का गर्मी से बुरा हाल था। इस बीच सीएमओ डॉक्टर मंजीत सिंह ने निरीक्षण के लिए पहुंच गए। उनके सामने लोग कागज के फट्टे से अपनी हवा कर रहे थे।
विज्ञापन
सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मोबाइल टॉर्च रोशनी में टीकाकरण - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। भीषण गर्मी व विद्युत कटौती के बीच न कोई जनरेटर की व्यवस्था है और न इसके अन्य विकल्प। केंद्र पर लगा जनरेटर सालों से खराब है। इस माहौल में केंद्र पर बच्चों का टीकाकरण हो रहा है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

1 जून को केंद्र के लेबर रूम में यह कार्य मोबाइल की टॉर्च दिखा कर किया जा रहा था। रूम में अंधेरा छाया हुआ था। नवजात व प्रसूताओं का गर्मी से बुरा हाल था। इस बीच सीएमओ डॉक्टर मंजीत सिंह ने निरीक्षण के लिए पहुंच गए। उनके सामने लोग कागज के फट्टे से अपनी हवा कर रहे थे। इमरजेंसी वार्ड में भी अंधेरा पसार हुआ था। उनके सामने टीकाकरण का कार्य नर्स मोबाइल की टॉर्च से कर रही थीं। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ मंजीत सिंह ने बताया है कि केंद्र पर सभी व्यवस्था ठीक थीं। बिजली न होने के कारण परिसर में इर्न्वटर बीक हो गए थे, बिजली व्यवस्था ठप थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें