फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवश्यकता के अनुरूप ही करें पानी का उपयोग

विज्ञापन
मेला रिसीवर शिविर में जल संवर्धन एवं जल संचय पर आयोजित गोष्ठी में मंचासीन अतिथि - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित रिसीवर शिविर में जल संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, पंजाब प्रदेश के भाजपा संगठन मंत्री दिनेश थे। मुख्य वक्ता के रूप में पर्यावरण एवं जल संवर्धन के प्रदेश संयोजक प्रो. डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ। सभी अतिथियों का कार्यक्रम संयोजक अनिल शर्मा, दुर्गेश वर्मा ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने पर्यावरण बचाने व जल संवर्धन की आवश्यकता बताते हुए कहा लोगों से पानी का प्रयोग आवश्यता के अनुरूप करने की अपील की। दिनेश ने कहा कि पीने के पानी की उपलब्धता को देखते हुए हमें पानी बचाने और उसे संचित करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। यदि इसमें विलंब हुआ तो सारी मानवता खतरे में पड़ जाएगी। राधाकृष्ण दीक्षित ने कहा कि जल का अधांधुध दोहन हो रहा है। जल स्तर खतरे का संकेत दे रहा है। जल प्रदूषण जीवन को मौत की ओर धकेल रहा है। जल संचयन की उपलब्धता पर जोर दिया। संचालन डॉ.वीपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें