फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्र निर्धारण की संशोधित समय सारिणी जारी, 28 सितंबर तक ली जाएंगी आपत्तियां

Sat, 22 Aug 2026 02:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्रस्तावित केंद्र सूची पर यदि किसी छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को आपत्ति है तो वे 28 सितंबर तक बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के केंद्रों के निर्धारण के लिए संशोधित समय सारिणी जारी कर दी है। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए इस बार भी ऑनलाइन प्रक्रिया और सॉफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। 

विज्ञापन


संशोधित सारिणी के अनुसार केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होकर 29 अक्तूबर तक पूरी की जाएगी। सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अपने विद्यालय की अवस्थापना सुविधाओं और आधारभूत सूचनाओं का ब्योरा 24 अगस्त तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसके बाद डीएम द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति तीन सितंबर तक इन सूचनाओं का भौतिक सत्यापन करेगी। सत्यापन के बाद रिपोर्ट को 12 सितंबर तक पोर्टल पर अपलोड कराया जाएगा। 

तहसील स्तरीय समिति द्वारा सत्यापित डेटा के आधार पर सॉफ्टवेयर के जरिये चयनित केंद्रों की पहली छात्र आवंटन सहित 21 सितंबर को बोर्ड की वेबसाइट पर सार्वजनिक की जाएगी। इसके साथ ही डिबार, मान्यता प्रत्याहरण या अयोग्य विद्यालयों की सूची 23 सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक के पोर्टल पर प्रदर्शित होगी। प्रभारी डीआईओएस नीरज गोयल ने बताया कि संशोधित सारिणी के अनुसार परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


28 सितंबर तक ली जाएंगी आपत्तियां
प्रस्तावित केंद्र सूची पर यदि किसी छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को आपत्ति है तो वे 28 सितंबर तक बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक इन आपत्तियों का परीक्षण कर आठ अक्तूबर तक जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद रिपोर्ट पोर्टल पर भेजेंगे। इसके बाद 17 अक्तूबर को संशोधित सूची वेबसाइट पर अपलोड होगी। यदि दूरी या क्षमता से अधिक छात्र आवंटन के बारे में पुनः कोई आपत्ति आती है तो 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन दिया जा सकेगा। अंत में परिषदीय केंद्र निर्धारण समिति द्वारा सभी शिकायतों का निस्तारण करते हुए 29 अक्तूबर तक अंतिम सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें