फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 28 सितंबर तक भर सकेंगे हाईस्कूल-इंटर के परीक्षा फॉर्म, एक से छह अक्तूबर तक होगा त्रुटि संशोधन

Mon, 14 Sep 2026 05:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्रधानाचार्य एक अक्तूबर से छह अक्तूबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को तय समय सीमा के भीतर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हाथस जिले के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब आवेदन से वंचित रह गए संस्थागत (रेगुलर) और व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षार्थी 28 सितंबर तक परीक्षा शुल्क जमा करने के साथ अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


बोर्ड द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार संस्थागत परीक्षार्थियों से प्राप्त परीक्षा शुल्क को कोषागार में जमा करने तथा उसकी सूचना परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि भी 28 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद विद्यालयों द्वारा छात्र-छात्राओं के परीक्षा संबंधी समस्त विवरण 30 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जा सकेंगे।

पोर्टल पर विवरण अपलोड होने के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य छात्रों के नामावली व विवरण की चेकलिस्ट निकालकर उसकी गहन जांच करेंगे। यदि जांच के दौरान किसी परीक्षार्थी के नाम, माता-पिता के नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि, विषय अथवा फोटो में कोई त्रुटि मिलती है, तो उसे सुधारने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन


प्रभारी डीआईओएस नीरज गोयल ने बताया है कि प्रधानाचार्य एक अक्तूबर से छह अक्तूबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को तय समय सीमा के भीतर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें