फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण श्री अक्रूर इंटर कॉलेज से शनिवार से शुरू हो गया। सोमवार को हाथरस तहसील के परीक्षा केंद्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

24 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होनी हैं। जिले में इस साल 96 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होनी हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। केंद्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण श्री अक्रूर इंटर कॉलेज से शनिवार से शुरू हो गया।
पहले दिन हाथरस तहसील के परीक्षा केंद्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की गईं। सोमवार को भी इसी तहसील के केंद्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी। 11 फरवरी को सासनी तहसील के परीक्षा केंद्रों के लिए वितरण होगा। 13 व 14 फरवरी को तहसील सादाबाद के केंद्रों के लिए वितरण होगा।
विज्ञापन

इसी तरह 15 फरवरी को तहसील सिकंदराराऊ के केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। डीआईओएस संतप्रकाश का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो गया है। सोमवार को परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें