फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को ऑनलाइन जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। इसे लेकर डीआईओएस दफ्तर के कंट्रोल रूम में परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को ऑन लाइन परखा गया। जिन केंद्रों के कैमरों में दिक्कत दिखी, उन्हें तुरंत की सही कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

माह फरवरी के मध्य से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। जिसे लेकर जिले में 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 49780 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस बार केंद्रों पर परीक्षा कक्षों में दो दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ताकि परीक्षार्थियों पर ऑन लाइन नजर रखी जा सके और नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जा सके। इन सीसीटीवी कैमरों की आन लाइन दिखने की हकीकत को जानने के लिए मंगलवार को डीआईओएस दफ्तर में बने कन्ट्रोल रूम में देखा गया। जिन परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे आन लाइन दिखने में दिक्कत करते हुए दिखे, उनके केंद्र प्रभारियों को कैमरे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। डीआईओएस सुनील कुमार ने बताया कि परीक्षा पर ऑन लाइन नजर रखी जाएगी। इसीलिए केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का ऑन लाइन परीक्षण किया गया है। ताकि परीक्षा के वक्त कोई दिक्कत पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें