फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल, मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Oct 2025 09:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रजत अपने पिता नरेंद्र के साथ आगरा से अपने घर स्वर्णजयंती नगर अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर पराग डेयरी के निकट पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़-आगरा हाईवे स्थित पराग डेयरी के निकट आगरा से आ रही कार को 18 अक्तूबर सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों आगरा से अलीगढ़ स्थित स्वर्णजयंती नगर जा रहे थे।

विज्ञापन


18 अक्तूबर सुबह करीब 3:00 बजे रजत अपने पिता नरेंद्र के साथ आगरा से अपने घर स्वर्णजयंती नगर अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर पराग डेयरी के निकट पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। घायलों  को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि सूचना पर घायलों को उनके परिजन निजी अस्पताल लेकर गए हैं। तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें