रजत अपने पिता नरेंद्र के साथ आगरा से अपने घर स्वर्णजयंती नगर अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर पराग डेयरी के निकट पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़-आगरा हाईवे स्थित पराग डेयरी के निकट आगरा से आ रही कार को 18 अक्तूबर सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों आगरा से अलीगढ़ स्थित स्वर्णजयंती नगर जा रहे थे।
विज्ञापन
18 अक्तूबर सुबह करीब 3:00 बजे रजत अपने पिता नरेंद्र के साथ आगरा से अपने घर स्वर्णजयंती नगर अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर पराग डेयरी के निकट पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि सूचना पर घायलों को उनके परिजन निजी अस्पताल लेकर गए हैं। तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।