गौरव अपने दोस्त बिट्टू सठिया के साथ हाथरस जा रहा था, जैसे ही दोनों तहसील के निकट स्थित वाहन एजेंसी के पास पहुंचे, किसी अज्ञात वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें गौरव की मौत हो गई।
हाथरस के अलीगढ़-आगरा हाईवे स्थित सासनी तहसील के निकट स्थित एक वाहन एजेंसी के पास 28 नवंबर देर रात दो बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दूसरे साथी का उपचार जारी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गौरव (18) निवासी गदाखेड़ा अपने दोस्त बिट्टू सठिया के साथ हाथरस जा रहा था, जैसे ही दोनों तहसील के निकट स्थित वाहन एजेंसी के पास पहुंचे, किसी अज्ञात वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर सासनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां गौरव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बिट्टू का उपचार जारी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। गौरव की मौत से परिजनों में रोना-बिलखना शुरू हो गया। गौरव के दो भाई और दो बहनें हैं।