यदि चारों यूनिटें चालू रहती हैं, तो 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है, लेकिन सात नंबर यूनिट बंद होेने के कारण इस समय केवल 1062 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
हरदुआगंज तापीय परियोजना की सात नंबर यूनिट 15 दिन बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर बंद की गई इस यूनिट को मांग बढ़ने पर ही शुरू किया जाएगा। अभी सिर्फ तीन यूनिटों में ही विद्युत उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
परियोजना महाप्रबंंधक एचके गुप्ता ने बताया कि एक पखवाड़े पूर्व परियोजना की सात नंबर यूनिट को आंधी-बारिश, खंभों के टूटने और मांग में कमी होने के बाद लखनऊ मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद बंद किया गया था। अभी इस यूनिट को शुरू करने के आदेश नहीं आए हैं। मांग बढ़ने पर इसे शुरू किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गर्मी में केवल तीन यूनिटें हीं विद्युत उत्पादन कर रही हैं। 10 नंबर यूनिट जो 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है, उससे 618 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। नौ नंबर यूनिट 250 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है, उससे केवल 224 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। आठ नंबर यूनिट 250 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है, उससे 220 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। यदि चारों यूनिटें चालू रहती हैं, तो 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है, लेकिन सात नंबर यूनिट बंद होेने के कारण इस समय केवल 1062 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।