फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस सड़क हादसा: कासगंज रोड पर अनियंत्रित टिर्री ने ऑटो में मारी टक्कर, इलाज के दौरान एक की मौत

Tue, 25 Aug 2026 10:54 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सामने से आ रही एक टिर्री ने अनियंत्रित होकर ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ क्षेत्र में 24 अगस्त रात कासगंज रोड पर एक सड़क दुर्घटना हुई। नगला जलाल कपासिया मार्ग पर ऑटो और टिर्री की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार पप्पू नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


पप्पू अपनी बेटी शिवानी के साथ गांव श्यामपुर मानिकपुर जा रहे थे। वे गांव भटीकरा के निवासी थे और उनकी आयु 50 वर्ष थी। सामने से आ रही एक टिर्री ने अनियंत्रित होकर ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब आधा घंटा तक इलाज का प्रयास किया। हालांकि, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

टिर्री चालक फरार
टक्कर मारने के बाद टिर्री चालक मौके से फरार हो गया। वह अपनी टिर्री वहीं छोड़कर भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने पप्पू के शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें