दुर्घटना में मौत के बाद विलाप करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के वाहनपुर के निकट बृहस्पतिवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संजीव कुमार (32) पुत्र रामप्रीत निवासी गांव जयरामपुर थाना भगवानपुर जिला बेगूसराय, बिहार हाथरस जंक्शन क्षेत्र के बघराया स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की रात वह बाइक से भट्ठे से दूसरे भट्ठे पर जा रहा था। रास्ते में वाहनपुर के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार संजीव की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम गृह पर ही परिजनों का करुण क्रंदन शुरू हो गया। मृतक ने अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा हैं। थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी गिरीश गौतम का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।