फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवादेय विद्यालय में अव्यवस्थाओं को अंबार, डीएम का चढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय में अव्यवस्थाओं को अंबार, डीएम का चढ़ा पारा
विज्ञापन

खाने की गुणवत्ता खराब, परिसर में गंदगी का ढेर और छात्रावास में फटे हुए गद्दे मिले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को एकाएक निरीक्षण किया। उन्हें खाने की गुणवत्ता खराब मिली। परिसर में गंदगी थी और छात्रावास में फटे हुए गद्दे थे। उन्होंने खासी नाराजगी जताई। एक सप्ताह के अंदर व्यवस्थाओं को दुुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं आने की दशा में सभी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली के विद्यार्थियों ने विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया था। इसकी गूंज अधिकारियों के कानों तक पहुंची थी। इसके चलते डीएम ने शनिवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने रसोईघर का निरीक्षण किया। जहां पर गुथा हुआ आटा खुला रखा हुआ पाया गया, जिस पर मक्खियां बैठ रही थीं। इसके बाद उन्होंने भगौने में पक रही दाल देखी, जिसमें दाल की मात्रा कम होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने चावल और सब्जी का निरीक्षण किया। स्टोर रूम का मुआयना करने पर पाया गया कि खाद्य सामग्री ब्रांडेड नहीं है। स्टोर रूम में सामग्री का रख रखाव भी ठीक ढंग से नहीं किया गया है। इसके बाद डायनिंग हाल का मुआयना किया गया। जहां पर तीन छात्राएं भोजन कर रही थीं, जिनसे डीएम द्वारा भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी की गई।
रसोई घर, स्टोर रूम तथा डायनिंग हाल में साफ सफाई तथा खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिया कि आगे से अगर ऐसा पाया गया तो पूरे स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने इंचार्ज रेखा शर्मा से छात्रों की संख्या, मेस स्टाफ और प्रति छात्र भोजन के लिए मिलने वाली धनराशि के बारे में जानकारी ली। इंचार्ज रेखा शर्मा ने बताया कि कुल छात्र संख्या 450 है। मेस मेें 01 कुक, 02 सहायक तथा 04-05 कर्मचारी संविदा पर तैनात है।
इसके बाद डीएम ने गर्ल्स छात्रावास का निरीक्षण किया। एसडीएम रामजी मिश्र ने बताया कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आने के कारण यहां कि साफ-सफाई छात्राएं स्वयं करती हैं। छात्राओं ने बताया कि खाना, पानी, बिजली तथा साफ सफाई की व्यवस्था पहले बहुत ज्यादा खराब थी, लेकिन एसडीएम के निरीक्षण के बाद स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि हैंडपंप से दो-तीन बाल्टी पानी निकालने के बाद उसमें बालू आती है। हैंडपंप की मरम्मत कराए जाने के लिए प्रधानाचार्या को कई बार अवगत कराया गया है, परंतु उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने बताया कि टीचर्स कॉलोनी में पानी निरंतर बहता रहता है। छात्राओं ने बताया कि छात्रावास में जो नल लगे हैं, उनमें पानी नहीं आता है। उन्होंने बताया कि आरओ काफी समय से खराब पड़ा है, जिससे पीने का पानी भी ठीक ढंग से नहीं मिल पाता है। उन्होंने बताया कि छात्रावास परिसर की घास उनके द्वारा कटवाई जाती हैं। छात्रावास मेें बिस्तरों पर बेड शीट नहीं मिली। गद्दे फटे हुए थे। छात्रावास, बाथरूम, टायलेट तथा छात्रावास के आसपास साफ सफाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि गटर के ढक्कन खुले हुए हैं। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से कभी सफाई नहीं करते है। छात्रावास में लगे दोनों हैंडपंप खराब पाए गए। डीएम ने इंजार्च से खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई, बिजली, पानी तथा मूलभूत सुविधाओं के उचित प्रबंध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले सात दिन के भीतर सभी व्यवस्थाएं ठीक कर ली जाएं, अन्यथा समस्त स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें