फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: उदय स्टील राज ने महाकाल को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ष्णेय युवा संगठन की ओर से डीएस कॉलेज परिसर में खेले जा रहे उदय प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को उदय स्टील राज एवं उदय महाकाल के बीच मैच हुआ। उदय स्टील राज ने महाकाल को आठ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

उदय स्टील राज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी उदय महाकाल ने 10 विकेट खोकर मात्र 118 रन बनाए। हर्ष व संदीप ने 20-20 रन बनाए। लकी ने पांच और प्रतीक दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टील राज की टीम ने दो विकेट खोकर 8.5 ओवर में 120 रन बना कर मैच जीत लिया। लकी ने 45 व प्रतीक ने 39 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच लकी एवं इलेक्ट्रिक प्लेयर ऑफ द डे अनुराग को चुना गया। मुख्य अतिथि डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विपिन कुमार वार्ष्णेय और राजा सूर्या ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें