फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चमकाने के बहाने लाखों के जेवर ले गए दो युवक

Wed, 18 Jun 2025 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ानू में गत बुधवार की दोपहर को दो बाइक सवार युवक एक महिला से चमकाने के बहाने लाखों रुपये के सोने के जेवर ले गए। जेवर ले जाते समय यह बाइक सवार युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन




गांव बढ़ानू निवासी आशा देवी पत्नी टीकम सिंह ने तहरीर में कहा है कि वह दोपहर साढ़े 12 बजे अपने घर बैठी हुई थीं। तभी दो युवक आए और बोले आप अपने जेवर साफ करा लो, हम जेवर साफ कर चमका देते हैं। महिला ने विश्वास करके चार अंगूठी, सोने की जंजीर और मंगलसूत्र चमकाने के लिए उन्हें दे दिए। जेवरों को युवकों ने एक कटोरी में डाल दिया।




थोड़ी देर प्रतीक्षा करने की कहकर युवक निकल गए।कुछ देर बाद महिला ने जब बर्तन में हाथ डालकर देखा तो जेवर गायब थे। महिला घबरा गई और उसने शोर मचा दिया। गांव वाले इकट्ठे हो गए। गांव के डिग्री कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में जब देखा गया तो दोनों युवक बाइक पर जाते हुए नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें