फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दुकान के गल्ले से नकदी चोरी कर भागे दो युवक

Fri, 12 Apr 2024 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के सामने दो शातिर युवक एक दुकान के गल्ले से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। दुकानदार उस समय लघुशंका करने गया था। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। लोगों ने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन वह भाग निकले।
विज्ञापन



बिजाहरी निवासी जयप्रकाश कुशवाहा की आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर तहसील के सामने पशु आहार की थोक की दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह 11:45 बजे वह दुकान के पीछे लघुशंका करने गए थे। तभी इन्हें खटपट की आवाज सुनाई दी। जैसे ही वह दुकान की ओर आए तो दो युवक उन्हें गल्ले में रखे 42500 रुपये चोरी कर भागते दिखाई दिए। दुकानदार ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ भी उनके पीछे दौड़ पड़ी।



चोर मौके का फायदा उठाकर एक गली में घुसकर चकमा देकर भाग निकले। पीड़ित दुकान स्वामी ने इस आशय की तहरीर थाने में दी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद राठी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें