फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: थाने के पास मांस से लदी मैक्स गाड़ी को रोककर दो युवक पकड़े, हंगामा, दोनों आरोपियों पर हैं मुकदमे दर्ज

Thu, 23 Oct 2025 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मांस भैंस का है, जो अलीगढ़ स्थित एक फैक्टरी से लाया जा रहा था।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते सीओ छर्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीट फैक्टरी से मांस लेकर जा रही मांस से लदी मैक्स गाड़ी को 22 अक्तूबर को सुबह बजरंग दल, विहिप और संघ कार्यकर्ताओं ने थाने के समीप घेराबंदी कर रोक लिया और थाने ले आए। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि गाड़ी में प्रतिबंधित पशु का मांस है, दोनों को जेल भेजा जाए, इसे लेकर उन्होंने हंगामा भी किया। मौके पर कई थानों के फोर्स के साथ सीओ भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

विज्ञापन


विहिप एवं बजरंग दल के जिला मंत्री बॉबी चौधरी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि गांव भमोरी के युवक त्योहारोंो पर मैक्स पिकअप में प्रतिबंधित पशु का मांस अलीगढ़ की फैक्टरी से लाकर छर्रा और भमोरी में बेच रहे है। इस पर कार्यकर्ताओं ने आज गाड़ी को रोककर दो युवकों सहित थाने लाए। गाड़ी में मांस के साथ पशुओं के बांधने वाली रस्सी एवं मोहरी बरामद हुई।

पुलिस ने मैक्स को कब्जे में ले लिया। आरोप था कि उक्त युवको पर पूर्व में भी प्रतिबंधित पशु के कटान सहित अन्य मुकदमा दर्ज है। वहीं पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मांस भैंस का है, जो अलीगढ़ स्थित एक फैक्टरी से लाया जा रहा था। इस दौरान नगर सह संचालक वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, केदारी सिंह, राजेश गुप्ता बाबा, लालू महाजन, आशीष गुप्ता, अनमोल गुप्ता, ऋषभ पाठक, मोहित गुप्ता, अभिनय राजौरिया, टीटा महाजन, कोमल वर्मा अवधेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

सूचना पर विहिप, बजरंग दल एवं पुलिस की मदद से मैक्स गाड़ी को पकडा था। पूछताछ में युवकों ने मांस भैंस का बताया है। पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर मांस का नमूना जांच के लिए जांच के बाद ही दोनों युवकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा। - धनंजय सिंह, सीओ छर्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें