पोरा गांव बाजार स्थित सोनी ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण चोरी करने के आरोप में दुकानदार ने दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में दोनों महिलाएं कथित रूप से चोरी करती दिखाई दी हैं।
विज्ञापन
दुकान संचालक मुकेश सोनी के अनुसार, दोनों महिलाएं पिछले कुछ समय से दुकान पर आकर सोने-चांदी के भाव पूछती थीं और झुमके, पायल, चेन व अंगूठियां दिखाने को कहती थीं। काफी देर तक आभूषण देखने के बाद बिना खरीदारी किए चली जाती थीं। सामान कम होने का शक हुआ तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। रविवार को दोनों महिलाएं फिर दुकान पहुंचीं तो दुकानदार ने उन्हें पहचानकर पुलिस बुला ली। दुकानदार के मुताबिक, तीन जोड़ी पायल और एक जोड़ी झाले, जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है, चोरी हुए हैं। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।