फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पथराव में दो महिला घायल, चार गिरफ्तार

Thu, 29 Dec 2022 06:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला लाला का नगला में ई रिक्शा रास्ते में खड़ा करने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि पथराव शुरू हो गया। पथराव में दो महिलाओं के चोट आई है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
छत पर से पथराव करते युवा - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला लाला का नगला में पथराव हो गया। रास्ते में ई-रिक्शा खड़ा करने का विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ था। पथराव में दो महिलाएं घायल हुई हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पथराव करने वाले आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला लाला का नगला निवासी बिलाल पुत्र शकील अपने घर पर भूसा लेकर जा रहा था। रास्ते में खड़े मुस्ताक पुत्र नबाव के ई-रिक्शे से रास्ता निकलने में परेशानी हो रही थी। मुस्ताक से ई-रिक्शा को रास्ते से हटाने को कहा गया । ई रिक्शा को हटान की कहने पर विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। 

आरोप है कि उनसे बचने के लिए बिलाल अपने घर पर भागा, तो आरोपी वहां पर भी आ गए और महिलाओं के साथ भी मारपीट करने लगे। मारपीट में कल्लो पत्नी जमील और चांदनी पत्नी अलीम घायल हो गईं। मारपीट करने वाले लोग महिला के गले से सोने की चैन तोड़कर ले गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद ज्यादा बढ़ गया और एक पक्ष के लोग अपनी छतों पर चढ़कर पथराव करने लगे। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गुल्फाम पुत्र मोतिया, मुस्ताक पुत्र नबाव, सहीन पुत्र सलीम और शहनवाज पुत्र शकीन निवासी लाला का नगला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कुछ अज्ञातों के खिलाफ भी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। 

कोतवाली सदर प्रभारी ने बताया कि रास्ते में ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। जिसे लेकर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें