फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मई तक निरस्त रहेंगी जम्मू और कटड़ा जाने वाली दो ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू और कटड़ा की यात्रा करने वाले यात्रियों को अभी और परेशानी झेलनी पड़ेगी। अलीगढ़ जंक्शन से गुजरने वाली जम्मू मेल का संचालन अभी अंबाला कैंट तक ही किया जा रहा है, इसकी अवधि 30 मई तक बढ़ा दी गई है। यह ट्रेन फिलहाल जम्मू तक नहीं जाएगी। इसी तरह से बीते दो महीने से रद्द उधमपुर एक्सप्रेस को मई तक निरस्त रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

उधमपुर एक्सप्रेस दो महीने से रद्द है। यह ट्रेन जम्मू और उधमपुर तक संचालित होती थी। फिलहाल दोनों ट्रेन 30 मई तक जम्मू और उधमपुर के लिए उपलब्ध नहीं होगी। जम्मू में चल रहे मरम्मत कार्य के चलते यह परेशानी मई तक बनी रहेगी। प्रयागराज मंडल ने इसी मरम्मत कार्य का हवाला देते हुए निरस्तीकरण की अवधि को बढ़ा दिया है।
अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव होने के कारण हाथरस सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में यात्री इन ट्रेनों के माध्यम से जम्मू और कटड़ा की यात्रा करते हैं। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह के अनुसार मरम्मत कार्य पूरा होने की सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें