फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की मार से दो ट्रेन रद्द कई लेट 

Thu, 09 Nov 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
धुंध - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से कोहरे के कारण हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार यात्रियों के लिए लंबा होता जा रहा है। कोहरे का असर अब रेल यातायात पर दिखाई देने लगा है। गुरुवार को जहां दो ट्रेनें कोहरे के कारण रद्द रहीं वहीं क ई ट्रेने काफी देर के इंतजार के बाद स्टेशन पर पहुंची। 
विज्ञापन


गुरुवार को कोहरे की मार से दिल्ली की ओर जाने वाली महानंदा और अमृतसर-कटियार एक्सप्रेस रद्द रही। वहीं कालका, मुरी, ऊंचाहार व गोमती एक्सप्रेस कई घंटे लेट रहीं। कालका एक्सप्रेस तीन घंटे, मुरी एक्सप्रेस तीन घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और गोमती एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही। दिल्ली की आने जाने वाली ट्रेनों के कई घंटे लेट होने के कारण उनकी वापसी भी लेट हो रही है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के बदले मिजाज से रेल यातायात के और अधिक प्रभावित होने की आशंका है।

कोहरे के कहर से थमी रही ट्रैफिक की चाल
कोहरे के साथ सर्दी लगातार परवान चढ़ रही है। दो दिन से एक तरफ घने कोहरे ने सुबह-शाम वातावरण को अपने आगोश में ले रखा है। वहीं अब बिना धूप के ठिठुरन का अहसास होने लगा है। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने संसाधन तलाशने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार की सुबह लोग सोकर जागे तो घने कोहरे को देखकर बाहर निकलने से उनके कदम ठिठक गए। 
विज्ञापन


अबकी बार घने कोहरे ने लगभग एक माह पहले ही दस्तक दे दी है। बुधवार को पड़े घने कोहरे के बाद दूसरे दिन भी गुरुवार को जिलेभर में वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से तापमान भी लगातार गिर रहा है। ऐसे में सुबह लोग जल्द ही आसमान में सूरज के दिखाई देने का इंतजार करते हैं। हालांकि अधिकतर लोग सुबह के समय घरों की छतों पर नजर आते हैं।

बच्चे और वृद्ध लोग सुबह और शाम गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं, वहीं बाजारों में भी गर्म कपड़ों की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरूवार को घने कोहरे की वजह से सड़क पर चलना भी दुश्वार हो गया। कुछ मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। हाइवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। घने कोहरे को देख लोग अनुमान लगा रहे हैं, कि जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें