फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर लड़कों से हुई दोस्ती: दो किशोरियां घर से गईं, एक फिरोजाबाद में पकड़ी, दूसरी की तलाश जारी

Sun, 22 Dec 2024 04:52 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद दो किशोरियां दो अलग-अलग लड़कों से साथ घर छोड़ कर चली गईं। पुलिस ने एक किशोरी को उसके प्रेमी के साथ फिरोजाबाद से पकड़ लिया है। दूसरी किशोरी के बारे में पुलिस अभी तक कोई सुराग नही लगा पाई है। 
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार (सांकेतिक) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर कुछ दिनों की दोस्ती परिवारों के लिए मुसीबत बन रही है। किशोर इसके सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद हसायन क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियां दो अलग-अलग लड़कों से साथ घर छोड़ कर चली गईं। परेशान परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने एक किशोरी को उसके प्रेमी के साथ फिरोजाबाद से पकड़ लिया है। दूसरी किशोरी की तलाश अभी तक जारी है। दूसरी किशोरी के बारे में पुलिस अभी तक कोई सुराग नही लगा पाई है। 

विज्ञापन


क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत के मजरा की दो किशोरियां सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर अलग-अलग जगहों के दो युवकों के संपर्क में आईं। दोनों किशोरियां अपने घर से बिना बताए ही चली गईं। दोनों किशोरियों के परिजनों के द्वारा बाइक सवार युवक द्वारा उन्हें ले जाने की शिकायत की गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से एक किशोरी को फिरोजाबाद जनपद क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी सहित पकड़ लिया। दूसरी किशोरी की तलाश जारी है। 

कालेज पढने गई किशोरी हुई गायब 
हसायन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी क्षेत्र के एक इंटरमीडिएट कालेज में पढ़ने गई, लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज में पढ़ती है। परिजनो ने पुलिस से छात्रा की तलाश करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें