दोनों युवक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे। रोहित गढ़ी एवरन स्थित पब्लिक स्कूल में शिक्षक थे, जबकि अजीत कछपुरा स्थित हाईस्कूल में पढ़ाते थे। दोनों स्कूल के बाद ट्यूशन भी पढ़ाते थे, इसलिए अच्छी दोस्ती हो गई थी। दोनों अक्सर साथ ही रहते थे। रोहित दो भाइयों में छोटे थे, जबकि अजीत तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। दोनों पढ़ाने के साथ-साथ सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर रहे थे। दोनों की शादी नहीं हुई थी। घटना से उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
बड़े भाई का दिल्ली में हो रहा था ऑपरेशन
रोहित के पिता उदयवीर दिल्ली के निकट इगलासपुरी में ढाबा चलाते हैं, जबकि उनका भाई राहुल ट्रक चलाता है। मित्रों ने बताया कि राहुल चार महीने पहले दुर्घटना का शिकार हो गए थे। उनके दोनों पैरों में चोट आई थी। राहुल का ऑपरेशन होना था। घटना के समय वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। माता-पिता व राहुल की पत्नी भी वहीं थीं। गांव से हादसे की खबर पहुंचते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।
ट्रक की टक्कर से दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। मामले में विधिवत कार्यवाही की जा रही है।-अमित पाठक, सीओ सादाबाद