संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष समिति के तत्वावधान में शिक्षामित्रों का आंदोलन सोमवार को छठवें दिन भी नगर पालिका परिसर में जारी रहा। शिक्षामित्रों ने सदर विधायक के आवास पर पहुंचकर उनको सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा और समस्या का समाधान कराने की मांग की। इस दौरान दो शिक्षामित्रोें की तबियत बिगड़ गई।
शिक्षा मित्रों को संबोधित करते हुए सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार आपकी मांगों के प्रति संवदेनशील है। पूरी गंभीरता के साथ विचार विमर्श चल रहा है। उन्होंने शिक्षामित्रों की समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ मुख्यमंत्री व अन्य पार्टी के बड़े नेताओं के सामने रखने का वादा किया।
इस मौके पर विधायक के साथ भाजपा नेता अशीष शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, अनुराग अग्निहोत्री आदि भी मौजूद थे। इस दौरान शिक्षामित्र मधु शर्मा, लक्ष्मीनारयण चौहान की तबियत बिगड़ गई। उन्हें बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ज्ञापन सौंपने वाले शिक्षा मित्र संघर्ष समिति के नेता राजेंद्र सिंह पचहरा, बृजेश वशिष्ठ, सुरेंद्र सिंह यादव, महेश संघर्षी, इरफान खां, विनय भारद्वाज, मूलचंद माहौर, गिरीश सेंगर, रामदास सिंह, पंकज सेंगर, विपिन कुमार, महेश सिंह, हरपाल सिंह, दिनेश बघेल, प्रेमपाल सिंह, दीपलता सिंह, सोनम उपाध्याय, पिंकी शर्मा, अंजू आदि सैकड़ों शिक्षा मित्र उपस्थित थे।
--------