फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: टेंपो में डंपर ने मारी टक्कर, बोलेरो-कंटेनर की भिड़ंत, दोनों हादसो में 16 लोग हुए घायल

Fri, 17 Apr 2026 06:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

टेंपो में डंपर को टक्कर मार दी। बोलेरो-कंटेनर की भिड़ंत हो गई। दोनों हादसो में 16 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सागर कानपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर में 17 अप्रैल को हुए दो सड़क हादसों में 16 घायल हो गए। पहला हादसा सुबह उस वक्त हुआ, जब टेंपो सादाबाद से सवारियां लेकर हाथरस आ रहा था। रास्ते में डंपर की टक्कर से 10 सवारियां घायल हो गईं। दूसरा हादसा दोपहर को बाईपास पर नगला प्रताप चौराहा पर हुआ। बोलेरो व कंटेनर की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


टेंपो सादाबाद से सवारियां लेकर हाथरस आ रहा था। रास्ते में चंदपा से भी सवारियां बैठाईं। टेंपो में लगभग 12 लोग सवार थे। गिजरौली से पहले डिग्री कॉलेज के सामने डंपर ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया। सड़क पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली सदर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चंदपा के गांव नगला ओझा निवासी रामेश्वर, खेड़ा परसौली निवासी विजय, उनकी पत्नी संगीता, विजय के बेेटे कृष्णा और राम व बेटी संध्या भी घायल हुई। इनके अलावा लुहेटा, मुरसान के सुबोध व अन्य तीन लोग घायल हो गए। सात घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। शेष तीन घायल घटना स्थल से ही घर चले गए।
विज्ञापन


इगलास रोड स्थित नगला प्रताप चौराहा पर दोपहर एक बजे अलीगढ़ की ओर से सादाबाद जा रही बोलेरो में कंटेनर ने टक्कर मार दी। बोलेरो सवार बच्चू सिंह निवासी लाखन कुम्हेर, डीग राजस्थान, बच्चू सिंह की पत्नी प्रीति (19), बेटा जतिन (22), बेटी प्रीति, बच्चू सिंह की रिश्तेदार बृजेश पत्नी देवराज निवासी बड़ा नगला सादाबाद, बृजेश का नाति छविकांत (4) पुत्र प्रदीप चौधरी घायल हो गए।

इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत में जतिन व बच्चू को रेफर किया गया है। बोलेरो चालक को इगलास अड्डा पर ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के समय वहां से डीएम काफिला गुज रहा था। डीएम ने घायलों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल भेजा। साथ ही एसडीएम व जिला अस्पताल के सीएमएस को अलर्ट किया। नायब तहसीलदार व सीएमएस उपचार के दौरान इमरजेंसी वार्ड में मौजूद रहे। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों मामलों में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें