फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: मालगाड़ी की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 01 Nov 2022 04:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव नवलपुर निवासी प्रेमपाल सिंह यादव के दो बेटे सोनू उम्र 21 वर्ष एवं मोनू उम्र 18 वर्ष मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे पशुओं की करब लाने जा रहे थे। इस दौरान दोनों मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस सहपऊ  क्षेत्र के गांव महरारा के पास से  गुजरने वाली डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव नवलपुर निवासी प्रेमपाल सिंह यादव के दो बेटे सोनू उम्र 21 वर्ष एवं मोनू उम्र 18 वर्ष मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे पशुओं की करब लाने जा रहे थे। बड़ा भाई सोनू आगे था और मोनू पीछे था। सोनू अपनी धुन में जा रहा था तभी पीछे थोड़ी दूर चल रहा मोनू को मालगाड़ी दिखाई दी। उसे यह आभास हो गया कि उसका भाई मालगाड़ी को नहीं देख रहा है। इस पर उसने अपने भाई को आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर जब वह अपने भाई के पीछे भागा तो वह भी मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

दोनों ही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें