फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियां किसी से कम नहीं, फिर भी उनकी बुद्धिमता पर किया जाता है शक

विज्ञापन
अराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत नारी सशक्तीकरण की शपथ लेती श्री महावीर स्वामी जैन इंटर कॉलेज जल? - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

अभी भी लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखा जाता है। उनके पैदा होने पर कोई परिवार खुशी व्यक्त नहीं करता। यदि किसी महिला को लगातार दूसरी कन्या होती है तो उसे हेय दृष्टि से देखा जाता है। हमें इसकी निंदा करनी चाहिए। ये बातें जलेसर रोड मानिकपुर स्थित श्री महावीर स्वामी जैन इंटर कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित संगोष्ठी में शिक्षिकाओं ने कही।
शिक्षिका दीप्ति शर्मा ने कहा कि देहात क्षेत्र में अभी भी लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखा जाता है। शिक्षिका प्रियंका व क्षमा का कहना है कि अब कुछ बदलाव हो रहा है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। समाज को लड़कियों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया नहीं अपनाना चाहिए। लड़कियां किसी भी बात में लड़कों से पीछे नहीं हैं फिर भी उनको शिक्षा अथवा अन्य ऐसे कामों से दूर रखा जाता है जिन्हें वह अपनी बुद्धिमता से पूरा कर सकती हैं।
विज्ञापन

कक्षा 12 की छात्रा करिश्मा नहरवान ने समाज पर व्यंग करते हुए कहा कि जब हमारी आबादी आधी तो हमें आधा अधिकार क्यों नहीं मिलना चाहिए। सरकार महिलाओं के लिए काम कर रही है लेकिन व्यावहारिक रूप में वह कम है। ग्राम प्रधान महिला है लेकिन उनके स्थान उनके पति काम करते हैं ऐसा क्यों? वह इसलिए कि अधिकांश: महिला प्रधान पढ़ी लिखी नहीं है।
कक्षा 11 की छात्र श्रुति जैन ने कहा कि हमें आगे बढ़कर अपनी बहनों के लिए काम करना चाहिए। कक्षा 12 की छात्रा शिवानी का कहना है कि महिलाओं को अपना संकोच त्याग कर देना चाहिए जिससे उनको समाज में काम करने का मौका मिल सके। रिया जैन कक्षा 12 की छात्रा ने कहा कि हमें शिक्षित होना बहुत ही आवश्यक है। यदि शिक्षित होंगे तो हम अपने हक की लड़ाई खुद लड़ सकते हैं। पलक, राधा, अशिंका जैन व कुंती ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

कॉलेज के उप प्रबंधक नरेंद्र कुमार जैन ने अमर उजाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमर उजाला ने यह एक अच्छी मुहिम चला रखी है। कॉलेज संचालक महेंद्र जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें